केशवपुरम: सभी पार्टियों के नेताओं की उपस्थित में हुआ ओपी मल्होत्रा के नाम पर मार्ग का नामकरण

689

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। केशवपुरम में आज क्षेत्र के समाजसेवी स्वर्गीय ओपी मल्होत्रा के नाम से मार्ग का नामकरण किया गया। इस दौरान सभी पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे। सभी ने अपनी स्वर्गीय मल्होत्रा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नामकरण के बाद अब सी डी गर्ग चौक से सी-4 आरडब्ल्यूए के कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग को ओपी मल्होत्रा के नाम से जाना जाएगा। स्थानीय निगम पार्षद एवं केशवपुरम जोन के चेयरमैन योगेश वर्मा ने ओपी मल्होत्रा के नाम के शिलापट्ट का अनवारण किया। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
कार्यक्रम में भाग लेने वालों में आप विधायक राजेश गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल, कांग्रेस के पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र नागपाल और कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज के अलावा भाजपा केशवपुरम जिला अध्यक्ष राज कुमार भाटिया, भाजपा जिला महासचिव मनदीप सिंह, भाजपा जिला महासचिव अमित नागपाल, भाजपा जिला मंत्री अजय खटाना, महिला मोर्चा भाजपा जिला मंत्री मीना अरोड़ा, संजीव धूरिया, अशोक खारी, सुरेंदर खन्ना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी चतर सिंह, जगदीश बंसल, पंकज शर्मा, आम आदमी पार्टी के नेता हरिंदर सिंह काला, नीतू सिंह, उमेश गुप्ता, अमित गुप्ता और क्षेत्र की सभी आरडब्लूए के पदाधिकारी एवं सदस्य भी शामिल थे।

केशवपुरम में ओपी मल्होत्रा के नाम से होगा ये मार्ग

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here