निगम चुनावः सर्वसम्मति से कांग्रेस प्रत्याशी के चयन की मांग

597

नई दिल्ली, 21 जनवरी। केशवपुरम के कांग्रेस कार्यकार्यर्ताओं ने आज नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी के सर्वसम्मति के चयन की मांग की। सी-7 मार्केट के सामने स्थित वृद्धा मनोरंजन केंद्र में हुई कांग्रेस की बैठक में इस बात पर सर्वसम्मति बनी की पार्टी प्रत्याशी का चयन सर्वसम्मति से किया जाए।


बैठक में वरिष्ठ नेता रवि मल्होत्रा, जगदीश यादव, जोगिंदर खुराना जोगी, विनोद छाबड़ा, पूर्व निगमपार्षद अनुजा पोपली, अश्वनी जैन, पंकज बाबा, सौरभ गोयल, बॉबी कोहली, रवि शंकर, भावना जोशी, मीनू कपिल, राजेश और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सबने अपने विचार रखे और निगम चुनाव के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार के चयन के लिए सहमति जाहिर की। बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निगम चुनाव को लेकर काफी उत्साह और जोश नजर आया।

केशवपुरम में कांग्रेस कार्यालय का शुभारम्भ

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here