सफलता के नए आयाम कायम कर रहा ‘हिमाचल प्यारा‘, मुंबई में मिला अवार्ड

821

धर्मशाला/मुंबई, 10 अप्रैल, [सुनीता कुमारी]। हिमाचल की बेटी प्रिया शक्तावत का गाना ‘हिमाचल प्यारा‘ अपनी लॉचिंग के बाद से ही सफलता के नए आयाम कायम कर रहा है। चंद घंटों में ही लाखों दिलों पर राज करने वाले इस गाने को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।

मुंबई में कल आयोजित ‘डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर नोबल अवार्ड 2022‘ में इस पुरस्कार को खुद प्रिया शक्तावत ने ग्रहण किया। पुरस्कार ग्रहण करने के दौरान प्रिया ने अपनी मधुर आवाज में इस गाने को गाया और इसका मतलब वहां उपस्थित लोगों को समझाया।

प्रिया ने इस पुरस्कार को हिमाचल, हिमाचलवासियों, अपने मित्रों, अपने शुभचिंतकों, अपने परिवार और प्रशसंकों को समर्पित किया है। प्रिया ने संगीत कंपनी ‘शेरिल म्यूजिक‘ और गाने के निर्माण से जु़ड़े टीम के एक-एक सदस्य का भी धन्यवाद किया है, जिनकी मेहनत से ये गाना इतना खूबसूरत बन पाया। प्रिया ने कहा कि मैं इस पुरस्कार को पाकर बहुत खुश हूं। प्रिया ने बताया कि उन्हें ये पुरस्कार हिमाचल के लिए मिला है। प्रिया ने कार्यक्रम के आयोजक राजू टांक का भी धन्यवाद किया है। इस अवार्ड कार्यक्रम का प्रयोजक इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन था।

उधर, प्रिया को ‘हिमाचल प्यारा‘ के लिए मुंबई में सम्मानित किए जाने पर उनके प्रशसंक बेहद खुश हैं। हिमाचल प्रदेश टूरिज्म एसोसिएशन ने प्रिया को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी है। एसोसिशन के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने प्रिया को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश की बेटी पर नाज है। शर्मा ने कहा कि भविष्य में एसोएिशन द्वारा राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में प्रिया शक्तावत को विशेष आमंत्रण दिया जाएगा।

दिलों को छू रहा ‘हिमाचल प्यारा’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here