जय राम ठाकुर ने असम के नए मुख्यमंत्री को पदभार संभालने पर बधाई दी

507

शिमला, 10 मई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने असम के नए मुख्यमंत्री के पद पर शपथ लेने के लिए हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी है।

ठाकुर ने आज दूरभाष के माध्यम से उनसे बातचीत के दौरान आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में असम विकास की नई ऊंचाईयां छुएगा।

उन्होंने हिमंत बिस्व सरमा के सफल कार्यकाल के लिए भी शुभकामना दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here