शाह ने टीकाकरण अभियान के लिए जय राम ठाकुर सरकार के प्रयासों की सराहना की

629

शिमला/नई दिल्ली, 6 जून। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। अमित शाह ने राज्य में टीकाकरण अभियान के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। हिमाचल प्रदेश में टीकाकरण प्रतिशतता के आधार पर सबसे अधिक लोगों को कवर किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्याप्त संख्या में वैक्सीन खुराक उपलब्ध करवाने और महामारी से लड़ने के लिए राज्य को लिक्विड ऑक्सीजन संयंत्र स्वीकृत करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य के सभी पात्र लोगों को कम से कम अवधि में कवर करने के लिए वैक्सीन आवंटन बढ़ाने का आग्रह किया।

एनीमिया नियंत्रण में हिमाचल देश भर में अग्रणी

मुख्यमंत्री ने ऊना में स्थापित किए जाने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। यह पार्क देश मंे दवाओं के निर्माण के लिए कच्ची सामग्री बनाने में मदद करेगा, जिससे हमारे देश की विदेशों पर निर्भरता कम होगी।
जय राम ठाकुर ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ का औद्योगिक नोड के रूप में समावेश करने और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रिक डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग हब और अन्य विकास परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने महामारी के प्रभावी प्रबंधन के लिए राज्य को प्रदान की गई सीएसआर सहायता के लिए भी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा भी जय राम ठाकुर के साथ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here