हिम समाजिक संगठन ने कुलवंत राणा को महासचिव नियुक्त किया

1412

नई दिल्ली, 27 मई। हिम समाजिक संगठन ने कुलवंत राणा को महासचिव नियुक्त किया है। कांगड़ा जिले के निवासी राणा वर्तमान में दिल्ली के रोहिणी में रह रहे हैं।

हिम सामाजिक संगठन के मीडिया सलाहकार एवं आयोजन सचिव एसएस डोगरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हिम समाजिक संगठन की एग्जीक्यूटिव सदस्यों की ऑनलाइन जूम मीटिंग बुद्धपूर्णिमा के पावन अवसर पर शाम 4.30 बजे हुई। जिसकी अध्यक्षता रविंद्र शर्मा और प्रधान संजीव शर्मा ने की। इसमें कुलवंत राणा को महामंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। संगठन के महामंत्री जगदीश चंद शर्मा के निधन के बाद ये पद खाली हुआ था। संगठन के साथ प्रथम दिन से जुड़े हुए कुलवंत इससे पहले कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं।

कोरोनाः मां को फोन पर कहा; एक-दो दिन में घर लौटूंगा, दस मिनट बाद तोड़ा दम, 48 मरीजों की मौत

कुलवंत राणा गांव-बल्यार, तहसील खुड़ियां, जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं, हालांकि वर्तमान में रोहिणी दिल्ली इलाके में वर्षों से रह रहे हैं। मीटिंग में संस्था के सभी चारो उपाध्यक्ष प्रताप चंद शर्मा, बालक राम चैधरी, बी.के. शर्मा, कुलवंत राणा, कोषाध्यक्ष राम रत्न शर्मा, दिनेश भारद्वाज, सचिव पंकज, ज्वाइंट सचिव वीर सिंह रियाल, जन संपर्क अधिकारी विजय डोगरा, केके शर्मा, मेघनाथ डांडा, राकेश कुमार भी उपस्थित रहे। समस्त पदाधिकारियों ने कुलवंत राणा को हार्दिक शुभकामना दी। जूम मीटिंग को जग व्यास सेवा ट्रस्ट से अभिनव भारद्वाज ने होस्ट किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here