बंडारू दत्तात्रेय ने 74वां जन्मदिवस मनाया

1108

शिमला, 12। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में अपना 74वां जन्मदिवस मनाया। भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू तथा गृह मंत्री अमित शाह ने दूरभाष के माध्यम से राज्यपाल को जन्मदिवस की शुभकामना दीं तथा उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

रक्तदान जीवनदान का कार्यः राज्‍यपाल

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राज्यपाल को राजभवन में जन्मदिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की तथा कहा कि प्रदेश सरकार को भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा। केंद्रीय मंत्रियों तथा विभिन्न राज्यों के राज्यपालों ने भी बंडारू दत्तात्रेय को जन्मदिवस की बधाई दी। इससे पूर्व अपने जन्मदिवस के अवसर पर राज्यपाल ने यज्ञ का आयोजन किया। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें बधाई दी। राजभवन में प्रातः नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राज्यपाल को जन्मदिवस की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here