केजरी की शराब नीति के खिलाफ भाजपा ने ली आमजन की राय

1133

नई दिल्ली, 4 मार्च। भाजपा ने आज केशवपुरम में दिल्ली सरकार की शराब नीति के खिलाफ जनमत संग्रह चलाया। इस दौरान आमजन से इस बारे में राय ली गई। क्षेत्र की छात्राओं ने आगे ब़ढ़कर इस नीति के खिलाफ अपनी राय दी।
केशवपुरम जोन के चेयरमैन और स्थानीय भाजपा पार्षद योगेश वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार की शराब नीति से आज आमजन परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि जो सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर और शराब के खिलाफ जनमत लेकर सत्ता में आई थी, वही सरकार आज शराब बेच रही है। केजरीवाल सरकार ने निजी कारोबारियों को शराब के ठेके दे दिए हैं। घरों के पास शराब के ठेके खोले जा रहे हैं, युवाओं को नशे में धकेला जा रहा है। आज क्षेत्र की महिलाओं घरों के पास शराब के ठेके खुलने से परेशान हैं।

जनमत संग्रह के दौरान भाजपा जिला महिला मोर्चा केशवपुरम की प्रवक्ता मीनू चोपड़ा, भाजपा उपाध्यक्ष जिला केशवपुरम चंचल जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौटाला, सुनील मल्होत्रा, अशोक विहार मंडल की भाजपा महिला मोर्चो अध्यक्ष आशा गोलानी, सुरेन्द्र खन्ना समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निगम चुनावः आशा गोलानी को भाजपा उम्मीदवार बनाने की मांग

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here