निगम चुनावः आशा गोलानी को भाजपा उम्मीदवार बनाने की मांग

1170

नई दिल्ली, 14 फरवरी। केशवपुरम में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में आज आशा गोलानी को आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनाने की मांग उठी। इस बार ये सीट महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित है।

वरिष्ठ नागरिक केंद्र में आयोजित बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौटाला और जिला मंत्री अजय खटाना ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आशा गोलानी लगभग 30 साल से भाजपा के लिए पूरी लग्न और निष्ठा से जुड़ी हुई हैं और समाज सेवा में भी पीछे नहीं रहती। उन्होंने कहा कि अशोक विहार वार्ड 75 की इस सीट पर आशा गोलानी से बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट होकर भाजपा नेतृत्व से आशा गोलानी को इस क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने की मांग करते हैं।

अशोक विहार मंडल की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा गोलानी ने उनपर भरोसा जताने के लिए बैठक में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। आशा गोलानी ने कहा कि यदि उन्हें क्षेत्र से टिकट मिलती है तो वे सभी को अपने साथ लेकर चलेंगी।

बैठक में मंडल अध्यक्ष अरविंद लाकड़ा, जिला महिला मोर्चा मंत्री चंचल जैन, समाज सेवक चौधरी अशोक खारी, संजीव धुरिया, विकास साहनी, रवि बिष्ट, मुकेश गोलानी, एचएन गोयल, मुकेश अग्रवाल, पूजा ठुकराल, कन्हैया, विनोद पंडित, अमनज्योत, संतोष, रानी आंटी, सुरेंद्र खन्ना, भावना सहगल, ममता, राजरानी, गीता, एम एम खेर, बाला गर्ग, दुर्गेश, खोसला, आशीष गम्भीर, नवीन सचदेवा, कुलदीप, महेश डबोदिया, प्रेम प्रकाश, किट्टू, पंकज जोशी, विक्की और बबिता खन्ना समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दिल्ली-एनसीआर के छात्रों ने वाइल्डलाइफ बर्ड्स फोटोग्राफी के गुर सीखे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here