नरेला में अभिमन्यु का चक्रव्यूह का भेदन आज, महाभारत के श्रीकृष्ण होंगे…

47

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। नरेला में आयोजित श्री रामकथा महोत्सव में आज अभिमन्यु के चक्रव्यूह भेदन का मंचन किया जाएगा। इसकी प्रस्तुति खुद महाभारत धारावाहिक में भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज करेंगे। लाइव मंचन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।

हिंदू नववर्ष व नवरात्रि के पावन मौके पर 9 अप्रैल से श्री रामकथा महोत्सव का आयोजन रामलीला दशहरा ग्राउंड (DDA) में किया जा रहा है। इसमें स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को अमृत सागर में भक्ति के गोते लगवा रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली के उत्तरी विभाग के सहमंत्री मनोज बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन उत्तरी दिल्ली के प्रभु सेवा संघ व नरेला की भारतीय संस्कृति प्रचार समिति द्वारा किया जा रहा है।
समाजसेवी नीलदमन खत्री ने बताया कि श्री रामकथा का सुंदर चित्रण स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज के मुखारविंद से दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। इससे पहले सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक 108 कुंडीय यज्ञ किया जा रहा है।
समाजसेवी सतीश गर्ग, सुरेन्द्र गर्ग, अनिल ठेकेदार और सुरेश गुप्ता ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर पुण्य लाभ का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि महोत्सव कल संपन्न होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here