2030 तक हिंदू राष्ट्र बने भारत, नहीं तो…

750

नई दिल्ली, 9 जून। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि रंजन सिंह ने कहा कि यदि भारत 2030 तक हिंदू राष्ट्र नहीं बना तो, देशद्रोही ताकतें इसे मुस्लिम देश बना देंगी। उन्होंने कहा कि इस समय देश में राष्ट्रवाद से ओतप्रोत सरकार है, जिसे विपक्ष एकजुट होकर सत्ता से बेदखल करना चाहता है। इसके लिए वे जो भी उलटे-सीधे हथकंडे हैं उन्हें अपनाने से गुंरेज नहीं कर रहें।
शशि रंजन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के हर हिंदू के दिल में है। जिसे विपक्षी दल सहन नहीं कर पा रहे हैं। वे किसी तरह भी मोदी के नेतृत्व में चल रही राष्ट्रवादी सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं। जिसके लिए वे कुचक्र रचने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग मुस्लिम तुष्टिकरण के नाम पर देश की एकता व अखंडता को तोड़ने की साजिशें रच रहे हैं। यदि देश 2030 हिंदू राष्ट्र नहीं बना तो इसे मुस्लिम राष्ट्र बनने से रोक पाना बहुत मुश्किल होगा। इसके बाद इसको मुस्लिम राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता।
मोर्चे के राष्ट्रीय युवा महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी अमर कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में पूरा विपक्ष आज धर्मनिरपेक्षता के नाम पर देश के ताने-बाने को छिन्नबिन करने में लगा है। सभी देशभक्त ताकतों को ऐसी पार्टियों के मंसूबों को पानी फेर देना चाहिए।

कोरोनाः लगातार दूसरे दिन 15 मरीजों की मौत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here