सीएम ने कविता संग्रह ‘अंडर द पेल मूनलाइट’ का विमोचन किया

186

नई दिल्ली, 5 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां 17 वर्षीय स्कूली छात्र हृदयांश खेड़ा के कविता संग्रह ‘अंडर द पेल मूनलाइट’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने नवोदित कवि को उनके उनके प्रथम प्रकाशन के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि उनके लेखन कौशल से युवाओं को अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
हृदयांश मदर्स इंटरनेशनल स्कूल नई दिल्ली में 12वीं कक्षा के छात्र हैं।
यह काव्य संग्रह नौ विषयों को प्रस्तुत करता है जिसमें यथार्थवाद की दार्शनिक अवधारणा पर बल दिया गया है। यह संग्रह हर किसी को आत्मनिरीक्षण करने और साझा अनुभवों में सुख का आभास करने की प्रेरणा देता है। उनकी रचनाएं पाठकों को जो बताया गया है उस पर विश्वास करने के बजाय स्वतंत्र रूप से विचार करने का भी संदेश देती हैं।

मतदाता सूचियों के सत्यापन की समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here