स्वार्थ की राजनीति करते हैं सोनिया, राहुल, ममता व केजरीवाल

506

नई दिल्ली, 14 मई। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि देश में बहुत से राजनेताओं का व्यवहार देश के दुश्मनों जैसा है। ये नेता अपने स्वार्थ के लिए हर समय जहर उगलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनेताओं का नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट होना चाहिए।

कोरोना काल में लोगों की पीड़ा सामने लाते हुए मरे पत्रकारों के परिजनों को 25 लाख दें सरकारें

संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि देश की लचर लोकतांत्रिक व्यवस्था का ऐसे नेता फायदा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, असद्दुदीन ओवैसी जैसे राजनेता अपने स्वार्थ के लिए विदेशी मीडिया में भारत की छवि का खराब करते हैं। वे भारत को तोड़ने वालों को समर्थन करते हैं। ऐसे नेताओं पर सख्ती कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और इनका नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट होना चाहिए। इसके लिए चाहे तो देश के कानून को बदलना ही क्यों न पड़े उसे बदला जाए।

कोरोनाः प्रशासन की देखरेख में 11 का अंतिम संस्कार

सिंह ने आरोप लगाया कि आज कमजोर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के कारण सोशल मीडिया पर देश विरोधी ताकतें मजबूत होती जा रही है। देश ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को देखकर उन्हें देश की सत्ता सौंप थी। प्रधानमंत्री मोदी को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अपनी मजबूत छवि का परिचय देते हुए देशविरोधी के खिलाफ सख्त कानून लाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here