हिमाचल सरकार पहली बार पूरे प्रदेश में करेगी धान की खरीद

339

शिमला, 2 अगस्त। प्रधान सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आर.डी. नजीम ने आज यहां बताया कि इस बार पूरे राज्य में धान की खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से ही की जाएगी। इससे किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान की खरीद 3 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक की जाएगी। धान की खरीद प्रदेश में 9 मंडियों कांगड़ा जिले में अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली व मिलवां, सिरमौर जिले में धौला कुआं व पावंटा साहिब, सोलन जिले में मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर व बद्दी और ऊना जिले में मार्केट यार्ड टकराला व रामपुर के माध्यम से की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों को https://hpappp.nic.in पोर्टल पर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के उपरांत फसल बिक्री के लिए पंजीकरण करना होगा। इसके लिए पोर्टल 20 सितंबर से खोल दिया जाएगा। किसानों को सही उपज की विक्रय राशि 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष धान की खरीद भारतीय खाद्य निगम और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। इस वर्ष मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार किसानों को धान के समर्थन मूल्य का लाभ देने के लिए धान की खरीद पूरे राज्य में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से ही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here