इष्ट के चरणों में शीश नवाने के बाद होली का आगाज

276

कुल्लू/जोगिंद्रनगर (मंडी), 7 मार्च। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज बड़े हर्षोल्लास के साथ बड़ी होली मनाई जा रही है। जगह-जगह होली के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कुल्लू जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने बताया कि आज जिले में बड़ी होली मनाई जा रही है। सुबह इष्ट देवताओं के चरणों में शीश नवाने के बाद होली का आगाज हुआ। आज शाम को ही फाग जलाई जाएगी। फाग जलाने के साथ ही होली का समापन हो जाएगा। शाम छह बजे आराध्य देवता रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर मंदिर में होलिका दहन की परंपरा देव रीति-रिवाजों के साथ निभाई जाएगी।
जमकर उड़ा गुलाल
उधर, मंडी जिले के तहत जोगिंद्रनगर में इस बार मंडी के सेरी मंच की तर्ज पर ही होली का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह 10 बजे से ही रामलीला मैदान में हजारों लोग होली के लिए उमड़े। खासतौर युवाओं ने जमकर डीजे की धुनों पर नाचते गाते हुए गुलाल खूब उड़ाया। वहीं, स्थानीय कलाकारों ने बॉलीवुड, हिंदी और पहाड़ी गाने गाकर सबका मनोरंजन किया।

पंचायती राज संस्थाओं की 200 सीटों पर होंगे उप चुनाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here