रेडक्रॉस को उदारता से दान करें

385

शिमला, 8 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आज राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश रेडक्रॅास अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष और राष्ट्रीय रेडक्रॉस प्रबंधन समिति की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर, अन्य सदस्य और राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी तथा हि.प्र. रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, को रेडक्रॉस का झंडा लगाया।
इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम बी ह्यूमन काइंड है। इस अवसर पर राज्यपाल ने भी रेडक्रॉस सोसाइटी के लिए अपना अंशदान दिया।
राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आंदोलन को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे रोगग्रस्त, विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावितों को वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसी मानवीय गतिविधियों को बढ़ावा देने व संसाधन जुटाने के लिए रेडक्रॉस के प्रति उदारता से दान करें, जो भविष्य में बहुमूल्य जीवन की रक्षा करने में सहायक होगा।
राज्यपाल ने राज्य में रेडक्रॉस आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हिमाचल प्रदेश के सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।
विश्व रेडक्रॉस दिवस हर वर्ष 8 मई को सर हेनरी ड्यूनेंट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने मानव जीवन की रक्षा और मानव पीड़ा को कम करने के लिए वर्ष 1863 में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना और रेड क्रिसेंट आंदोलन की शुरूआत की थी।
इस अवसर पर पोर्टमोर और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने रेडक्रॉस के संबंध में एक जागरूकता रैली भी निकाली।
राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संजीव कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य एवं रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग तथा राजभवन के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इसके उपरांत, हिमाचल प्रदेश रेड क्रॅास अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष और राष्ट्रीय रेडक्रॉस प्रबंधन समिति की सदस्य डॉ. साधना ठाकुर ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस भवन, शिमला में सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।

इसको देख ताजा हो जाएंगी देवर की शादी की यादें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here