सीएम सुक्खू ने क्रिसमस की बधाई दी

304
file photo source: twitter/ani

शिमला, 24 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों, विशेषकर ईसाई भाइयों को बधाई दी हैै।
मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में लोगों से एक न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए ईसा मसीह के जीवन और सिद्धांतों का पालन करने का आग्रह किया।
सुक्खू ने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार समाज में भाईचारे के बंधन को मजबूत करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हैं क्योंकि इनसे हमें सेवा भाव, करुणा और विनम्रता की सीख मिलती है।

पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here