चालक संघ ने महंगाई भत्ते की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया

191

शिमला, 16 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश सचिवालय पर्यवेक्षक, चालक एवं कर्मशाला संघ ने आज यहां प्रधान अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व मंे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल दिवस के अवसर पर कर्मचारियों के लिए तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा के लिए उनका आभार जताया। इसका लाभ लगभग 2.15 लाख कर्मचारी तथा 1.90 लाख पेशनरों को मिलेगा।
संघ के महासचिव शुक्रदीन मस्ताना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना वायदा निभाते हुए कर्मचारियों के लिए पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारी हित में लिए गए निर्णयों से जहां कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है, वहीं वे प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए और अधिक उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित हुए हैं।

राज्यपाल ने कोटलां खुर्द में कुष्ठ आश्रम का दौरा किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here