मुख्यमंत्री ने संदीप नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया

182

शिमला, 2 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलसचिव संदीप नेगी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। संदीप नेगी का आज पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। वे 47 वर्ष के थे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संदीप नेगी ने प्रदेश सरकार में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए पूरी कुशलता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक समर्पित भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी खोया है।
इस बीच, हिमाचल प्रदेश आई.ए.एस. एसोसिएशन ने आज एक शोकसभा आयोजित कर संदीप नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अनुकरणीय प्रशासनिक सेवाओं की सराहना की।
एसोसिएशन के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि संदीप नेगी को जन सेवाओं के लिए प्रतिबद्धता और प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयासों के लिए सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन प्रशासनिक क्षेत्र व राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है।

हिमाचल में पर्यटन उद्योग की अपार संभावनाएं, आगे आएं निवेशक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here