एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

185

शिमला, 13 मई। हिमाचल पथ परिवहन निगम कंडक्टर यूनियन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को कल देर शाम यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने यूनियन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अंशदान और समाज के योगदान से जरूरतमंदों की सहायता की जा सकती है।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण चंद व अध्यक्ष रामलोक चौधरी व यूनियन के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

हिमाचल में अत्याधुनिक तकनीक से तैयार होंगे उच्च गुणवत्ता वाले पौधे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here