पटेल व बोस के विचारों को अपनाएं मोदी

642

नई दिल्ली, 28 मई। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि देश में आज विपक्षी दलों द्वारा जो लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गांधीवादी नीतियों को छोड़कर सरदार वल्लभ भाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस के विचारों को अपनाना चाहिए।

राष्ट्रवादी विचारक चिंतक संजीव कुमार ने कहा कि हमारा लोकतांत्रिक ढ़ांचा देश को कभी भी ताकतवर राष्ट्रवादी देश बनने नहीं देगा। संविधान के कई अनुच्छेद और धाराएं इसमें बाधक हैं। जिनमें जल्द से जल्द परिवर्तन की जरूरत है। संविधान की इन्हीं खामियों का फायदा उठाते हुए कई राज्यों के मुख्यमंत्री, नेता, अधिकारी देश के गृहमंत्री, रक्षामंत्री, गर्वनरों आदि का लगातार अपमान करते हैं और इसके बाद भी अपने पदों पर बने रहते हैं। इससे देश की राष्ट्रवाद की जड़े कमजोर हो रही हैं।

संजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज समय की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीवादी चरित्र की जगह पटेल और बोस के वैचारिक संस्कृति को अपनाए। साथ ही भारत को ताकतवर बनाने के लिए मजबूत क्रांतिकारी कदम उठाएं।

संचार क्रांति से मीडिया क्षेत्र में बेहतर करने के अपार अवसर पैदा हुएः अरविंद सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here