’आओ मदद को हाथ बढ़ाएं’, कोरोना काल में कांग्रेस जरूरतमंदों की कर रही है मदद

1135

नई दिल्ली, 25 मई। राजधानी दिल्ली के केशवपुरम स्थित मेट्रो स्टेशन के पास आज कांग्रेस ने जरूरतमंद लोगों को ’आओ मदद का हाथ बढ़ाएं’ अभियान के तहत खाने के पैकेटों का वितरण किया। इसका आयोजन अशोक विहार वार्ड कांग्रेस कमेटी ने किया।

’आओ मदद का हाथ बढ़ाएं’ अभियान के दौरान पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता, जिला अध्य्क्ष हरि किशन जिंदल, दिल्ली प्रदेश पर्वतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव जिला आदर्श नगर, दीपक खुल्बे, जोगिंदर खारी, पंकज शर्मा, दीपिका शर्मा, आर एस चावला, भावना जोशी, अनिल खारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए। पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस कोरोना काल में लोगो की हरसंभव सहायता करने की कोशिश कर रही है। दीपक खुल्बे ने कहा कि कांग्रेस आगे भी इस अभियान चलाती रहेगी।

कोरोना की जंग जीतकर उपायुक्त फिर से उतरी फील्ड में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here