अश्लीलता परोसने वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगे प्रतिबंध

616

नई दिल्ली, 15 जून। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के युवा राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी अमर कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र को फेसबुक जैसे उन तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए जिन पर अश्लीलता और राष्ट्र विरोधी सामग्री परोसी जाती है।
अमर कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि देश के करोड़ों लोगों तक पहुंच रखने वाला फेसबुक हमारी सभ्यता और संस्कृति को नष्ट करने की कोशिशों में लगा है। आज फेसबुक और उस जैसे अन्य मीडिया प्लेटफार्मों में अश्लील सामग्री की बाढ़ सी आ रखी है। जिसमें भोजपुरी व अन्य भाषाओं के अश्लील गानों की भरमार है। जिनमें भाई-बहन, चाची-भतीजे जैसे पवित्र रिश्तों पर फिल्में, वेवसीरिज, यूट्यूब द्वारा निरंतर गंदगी उछाली जा रही है। इन मीडिया प्लेटफार्मों का प्रयोग देश विरोधी सामग्री परोसने के लिए भी होता है। अमर सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इस पर संज्ञान लेते हुए फेसबुक जैसे तमाम उन सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगा दें, जिनके प्लेटफार्म पर अश्लील व राष्ट्र विरोधी सामग्री परोसी जाती है।

Video: कहीं ये लापरवाही फिर महंगी ना पड़ जाए!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here