Video: चीनी सैनिकों को मारने वाले ‘वो हैं गलवान के वीर’… जोश भर देगा ये गाना

790

नई दिल्ली, 15 जून। भारतीय सेना ने आज गलवान घाटी झड़प के एक साल पूरा होने पर एक वीडियो जारी किया है। इस 4.50 मिनट के वीडियो में भारतीय सैनिकों के शौर्य की गाथा को बहुत ही सुंदर सुरों में पिरोया गया है। वीडियो में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों द्वारा विकट परिस्थितियों में लड़ाई के दृश्यों को भी दर्शाया गया है। वीडियो से चीन के साथ संघर्ष में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई है। भारतीय जांबाजों ने घुसपैठी चीनी सैनिकों को करारा दिया था, जिसमें चीन के कम से कम 50 सैनिक मारे गए थे। इस गाने के गायक हैं पद्मश्री हरिहरन और इसे संगीत दिया है पंडित बिक्रम घोष ने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here