भाजपा ने हर बूथ पर पांच पेड़ का लक्ष्य किया पूरा

508

प्रदेश में पेड़ लगा पर्यावरण की फिजां बदलने का प्रयास
गुरुग्राम, 7 जुलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से जन्म जयंती 6 जुलाई तक भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश में चलाए गए पौधारोपण अभियान के दौरान हर बूथ पर पांच पेड़ लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। आने वाले समय में इन पेड़ों से प्रदेश में पर्यावरण की फिजां बदलेगी और प्रदूषण खत्म होगा।
इस अभियान को लेकर भाजपा पर्यावरण संरक्षण विभाग प्रमुख नवीन गोयल ने बताया कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में उन्होंने इस अभियान के लिए यात्रा की। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पेड़ लगाए और उन्हें भविष्य में भी इस कार्य के लिए प्रेरित किया। नवीन गोयल ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा संगठन की ओर से पेड़ लगाने का यह काम हर शहर, कस्बे और ग्रामीण अंचल में किया गया है। साथ ही वहां की सामाजिक संस्थाओं को इस काम के लिए प्रेरित किया गया है। भविष्य में भी यह कार्य कार्यकर्ता समय-समय पर करते रहेंगे। उन्होंने सभी आरडब्ल्यूए, सभी एनजीओ और आमजन से अनुरोध किया कि हमें कम से कम एक पेड़ लगाकर उसका पोषण करना है। क्योंकि हम पेड़ों से बहुत कुछ ग्रहण करते हैं।
नवीन गोयल ने कहा कि फल, फूल और लकडियां हमें पेड़ों से ही मिलती हैं। इसलिए हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम हर वर्ष पेड़ लगाएं। उन्होंने सभी से अपील की कि अभी मानसून आने वाला है। इस समय में लगाए गए पेड़ जल्दी फलित होते हैं। हर आम और खास व्यक्ति पेड़ों का महत्व समझते हुए पेड़ों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे।
नवीन गोयल ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश में व्यापक पैमाने पर जो पेड़ लगाने का अभियान चलाया गया है, आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम होंगे। हमारे पर्यावरण में सुधार होगा। गुरुग्राम आज महानगरों की सूची में शामिल हो चुका है। यहां का पर्यावरण भी काफी खराब आंका गया है। इसलिए यहां पेड़ लगाने पर और अधिक जोर दिया गया है। निश्चित अवधि में पेड़ लगाने के साथ आगे भी कार्यकर्ता इस काम को जारी रखेंगे। पार्कोें, ग्रीन बेल्ट, स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी में आमजन और विद्यार्थियों को भी पेड़ों के लिए जागरुक किया जाएगा।

विकास कार्यों में लापरवाही करने वाले ठेकेदार हों ब्लैक लिस्ट

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here