नहीं रहे विधायक नरेंद्र बरागटा

577

शिमला, 5 जून। जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का बीमारी के चलते निधन हो गया। नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उनकी कुशल-क्षेम भी पूछी थी, मगर आज उनका स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ने के कारण निधन हो गया। ज्ञात रहे कि बरागटा हिमाचल प्रदेश में दो बार मंत्री रह चुके हैं और मौजूदा जय राम ठाकुर सरकार में मुख्य सचेतक थे। उनके निधन पर पार्टी और उनके क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

कोविड अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण अत्यंत अनिवार्य: केके पंत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here