हिमाचल में खूब उड़ा गुलाल, सीएम सुक्खू भी रंगे होली के रंग में

80

शिमला, 25 मार्च। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के बीच हिमाचल प्रदेश आज पूरी तरह से होली के रंग में रंगा नजर आया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी होली के रंग में रंगे नजर आए।

सीएम सुक्खू भी खूब होली खेलते नजर आए, लोगों ने उनके चेहरे पर गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी। वहीं, जयराम भी हिमाचली गीतों पर थिरकते नजर आए।

उधर, शिमला के गंज में भी हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से होली मनाई गई। गंज बाजार में राधा कृष्ण मंदिर में होली पर विशेष कार्य्रकम का आयोजन किया गया। जहां राधा कृष्ण नृत्य के साथ होली गीत गाए गए। कार्यकम को देखने के लिए स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद थे। लोगों में एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामना दी।

सनातन धर्म सभा शिमला के कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष ने बताया कि संस्था हर वर्ष होली का त्योहार धूमधाम से मनाती है। यहां ठाकुर जी को रंग लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की जाती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वालों के लिए होली वर्ष का बहुत बड़ा त्यौहार है। हर वर्ष हर्ष उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोग होली की मस्ती में झूम रहे हैं। लोगों को हर प्रकार के नशे से दूर रहकर होली को मनाना चाहिए और केवल भगवान के नशे में डूबना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here