तमिलनाडु में कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनाने में भूमिका निभाने वाले संजय को मिली अहम जिम्मेदारी

1041

शिमला, 3 जून। संजय दत्त को गुरकीरत सिंह की जगह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का नया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय मंडी और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों के लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक भी रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने संजय को अपनी शुभकामना प्रेषित की हैं।
तमिलनाडु में कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाने वाले संजय दत्त की नियुक्ति को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संजय की युवा कांग्रेस के पर्यवेक्षक के तौर पर प्रदेश में काफी महत्वपूर्ण भूमिका रह चुकी है।

महंगाई की आग में गरीब को जला रही भाजपा: डॉ. राजेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि संजय प्रदेश की राजनीति से भली भांति परिचित हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को उनकी नियुक्ति का पूरा लाभ मिलेगा।
मालूम हो कि महाराष्ट्र में जन्में संजय ने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष से अपनी राजनीति की पहली सीढ़ी चढ़ी थी। सेवादल के संगठन सचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहते हुए संजय सचिव पद तक पहुंचे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here