कांस्‍टेबल की जली हुई लाश कार में मिली, हड़कंप मचा

368

जंगलबेरी (हमीरपुर), 2 नवंबर। हिमाचल के हमीरपुर जिले में एक कांस्टेबल की कार में से जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। कार भी बुरी तरह से जली हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत् आने वाली पंचायत जंगल बेरी में आज ग्रामीणों ने शराब के ठेके से कुछ दूरी पर एक आल्टो कार जली हुई हालत में देखी। कार के अंदर का दृश्‍य देखकर उनके होश फाख्‍ता हो गए। कार के अंदर पुलिस कांस्टेबल अशोक कुमार की जली हुई लाश पड़ी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
माना जा रहा है कि कार में आग लगने के कारण पुलिस कांस्टेबल जिंदा जल गया। साथ ही कांस्टेबल की जली लाश कई सवाल पैदा कर रही है। जिसमें कार में आग लगने की अखिर क्‍या वजह रही होगी। क्या वजह रही होगी कि आग लगने के बाद कांस्टेबल अशोक बाहर नहीं निकल पाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। परिजनों के बयान के अनुसार अशोक डिप्रेशन में चल रहा था। बताया जा रहा है कि अशोक बहुत अधिक शराब भी पीता था। इसलिए ही नशे में होने के चलते अशोक शायद कार में आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाया होगा।
हमीरपुर जिले के गलोड निवासी अशोक कुमार पुलिस बटालियन जंगल बेरी में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारण अशोक की कार जल गई, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जलने के कारण ही उसकी मौत हुई है या फिर मौत की वजह कुछ और है। फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मौत का सही कारण क्या है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चुनाव के लिए फार्मा इंडस्ट्री से वसूला जा रहा जबरन चंदा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here