‘कर्मियों के हित संबंधी मांगों को पूरा करने में सहयोग करेंगे’

429

शिमला, 7 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव ने आज कहा कि कर्मचारियों के हित की जो भी मांगे होगी उनको निकट भविष्य में पूरा करने के लिए वे कर्मचारी संगठन का सहयोग करेगे। मुख्य सचिव ने यह आश्वासन हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल को दिया।
महासचिव महेश कुमार ने बताया कि प्रधान भूपेंद्र सिंह (बॉबी) की अध्यक्षता में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने
मुख्य सचिव के साथ शिष्टाचार भेंट की। इसमें वरिष्ठ उप-प्रधान चानण मैहता, उप-प्रधान राजेंद्र सिंह (मियां), सयुुंक्त सचिव, महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार एवं कार्यकारी सदस्य विनोद, मनोज, नवनीत, कुलदीप और रक्षित भी शामिल थे।
महेश कुमार ने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी ने तय किया कि पहला जनरल हाउस 13 सितंबर को दोपहर 1ः30 आर्मसडेल भवन के प्रंागण में होना निश्चित हुआ है।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश राज्य अनुबंध कर्मचारी संगठन के प्रधान सुरेंद्र कुमार नड्डा ने भी आज कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन की कार्यकारणी के साथ सचिवालय संगठन के कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान तय हुआ कि निकट भविष्य में संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की होने जा रही बैठक में कर्मचारी हित में जो मांगे उठाई जाएगी उनको पूरा करवाने के लिए सभी मिलकर अपना सहयोग करेंगे।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया कि लगभग चार वर्ष के बाद संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक होने जा रही है, जिससे सचिवालय एवं प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को उनकी काफी समय से रूकी मांगों को पूरा होने की उम्मीद जगी है।

कोरोना काल में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए एंबुलेंस सेवा कर्मी सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here