जय देव राज्य सचिव और योगेश राज्य संगठन सचिव बने

919

नई दिल्ली, 6 जून। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए वहां के समर्पित सवर्ण नेता जयदेव ठाकुर को राज्य सचिव एवं योगेश ठाकुर को राज्य संगठन सचिव नियुक्त किया है। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश में चल रहे सवर्ण हक अधिकारों की लड़ाई को बहुत ताकत मिलेगी।
अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल प्रदेश प्रभारी रूमित सिंह ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर के नेतृत्व में जय देव और योगेश संगठन को नई धार देंगे।
वहीं, अखिल भारतीय सवर्ण युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी अमर कुमार सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि देश में विगत दो दशकों से मोर्चा का लगातार बढ़ रहा आंदोलन व आवाज आज समाज और सरकारी कार्यालयों में मजबूती से दिखाई व सुनाई दे रही है। हिमाचल प्रदेश में भी हम अपने नए साथियों के साथ सवर्ण आयोग सहित सवर्ण विकास की कई योजनाएं बनाने में जरूर कामयाब होंगे।

रूमित सिंह बने राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल प्रभारी, ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here