सीएम ने अश्वनी राज शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया

195

शिमला, 9 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अश्वनी राज शाह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह मूलरूप से कांगड़ा जिले के रहने वाले थे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनका प्रशासनिक सेवा में कार्यकाल अतुलनीय रहा है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

बीड़-बिलिंग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाएंगे आवश्यक कदम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here