स्वतंत्रता दिवस समारोहः पठानिया मंडी, अग्निहोत्री धर्मशाला में करेंगे अध्यक्षता

158

शिमला, 4 अगस्त। हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मंडी जिले में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले के धर्मशाला में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सोलन जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, चंबा जिले में कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और हमीरपुर जिले में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ऊना जिले में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिमला जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, सिरमौर जिले के नाहन में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, बिलासपुर जिले में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस.बाली और लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ धर्मशाला में, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार और संजय अवस्थी स्वास्थ्य मंत्री के साथ सोलन में और मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह के साथ शिमला में उपस्थित रहेंगे।

बंद सड़कें खोले सरकार, किसानों-बागवानों की फसलें हो रही बर्बाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here