हिमाचल पुलिस में शीघ्र भरे जाएंगे 1226 पद, महिलाओं को मिलेगा आरक्षण

65
file photo source: social media

शिमला, 16 फरवरी। हिमाचल सरकार की जारी अधिसूचना के अनुसार पुलिस विभाग में पुरूष एवं महिला कांस्टेबल के 1226 पद भरने की अनुमति प्रदान की गई है। इनमें 818 पद पुरूष कांस्टेबल 351 महिला कांस्टेबल और 57 पद पुरूष चालक के शामिल हैं।
तृतीय श्रेणी के यह सभी पद सीधी भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे और इनमें महिला उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। विभाग की ओर से भर्ती संबंधी संस्तुति आयोग को भेज दी गई है।
व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ते हुए पात्र युवाओं को रोजगार तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत इन पदों के लिए लिखित परीक्षा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया गया है। यह सभी 1226 पद संबंधित जिले की जनसंख्या अनुपात और आरक्षण रोस्टर के अनुसार भरे जाएंगे।
बिलासपुर जिला से 46 पद पुरूष कांस्टेबल तथा 19 पद महिला कांस्टेबल व तीन पद चालक के भरे जाएंगे। इसी प्रकार चंबा जिला से 62 पद पुरूष व 27 पद महिला कांस्टेबल के तथा चार पद चालक के हमीरपुर जिला से 54 पद पुरूष व 23 पद महिला कांस्टेबल तथा चार पद चालक के भरे जाएंगे।
कांगड़ा जिले से 180 पद पुरूष व 77 पद महिला कांस्टेबल तथा 12 पद चालक के, किन्नौर जिले से 10 पद पुरूष और चार पद महिला कांस्टेबल के व एक पद चालक का कुल्लू जिसे 52 पद पुरूष व 22 पद महिला कांस्टेबल तथा चार पद चालक के लाहौल स्पीति जिले से चार पद पुरूष व दो पद महिला कांस्टेबल के मंडी जिले से 119 पद पुरूष व 51 पद महिला कांस्टेबल तथा आठ पद चालकों के भरे जाएंगे।
इसी प्रकार शिमला जिले के 97 पद पुरूष कांस्टेबल व 42 पद महिला कांस्टेबल तथा सात पद चालक के भरे जाएंगे। इसी प्रकार सिरमौर जिले से 63 पद पुरूष व 27 पद महिला कांस्टेबल व पांच पद चालकों के सोलन जिले से 69 पद पुरूष व 30 पद महिला कांस्टेबल के तथा पांच पद चालक के ऊना जिले से 62 पद पुरूष व 27 पद महिला कांस्टेबल के तथा चार पद चालकों के भरे जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here