14 से 50 फीसदी सवारियों के साथ चलेंगी बसें, टिकट ही कर्फ्यू पास

779

शिमला, 12 जून। हिमाचल प्रदेश में 14 जून से 24 घंटे सरकारी और निजी बसें 50 फीसदी सवारियों के साथ चलेंगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें परिवहन सेवा पर लागू नहीं होंगी। प्रदेश में लंबे रूटों को ध्यान में रखते हुए बसों को 24 घंटे चलाने की व्यवस्था की गई है। अभी अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू नहीं की जाएगी। बसों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सवारियों के पास सेनेटाइजर, 3 वाली सीट पर 2 और दो वाली सीट पर एक सवारी बैठेगी। इसके लिए परिवहन विभाग एसओपी जारी करेगा।
बस में सफर करने वाले व्यक्ति के लिए टिकट ही कर्फ्यू पास माना जाएगा। बाहरी राज्यों के लिए बसें चलाने के मामले पर कैबिनेट में चर्चा हुई है, लेकिन निर्णय लिया गया कि अभी दूसरे राज्यों के परिवहन महकमे के साथ इस पर चर्चा होगी। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम एक हजार के करीब रूटों पर बसें चलाएगा। सवारियां बढ़ने के साथ रूटों को बढ़ाया जाएगा।

केंद्रीय विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी दोहरी नीति: कांग्रेस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here