स्कूल सुबह 7.45 पर खोलने के आदेश निरस्त, पहले की तरह खुलेंगे

366

धर्मशाला, 18 जून। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा के उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिले में अब स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने की समय सारिणी पहले की तरह की रहेगी। इस बाबत 19 मई को जारी निर्देशों को निरस्त कर दिया गया है।
पहले भारी गर्मी और लू के चलते स्कूलों को सुबह 7.45 बजे खोलने तथा दोपहर एक बजे छुट्टी के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि प्री मानसून तथा गर्मी में कमी होने के चलते अब स्कूलों को अब पहले की ही समय सारिणी के अनुसार खोला जा सकता है।

साहित्य में सत्यांश होना आवश्यकः राज्यपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here