भगवान परशुराम जयंती पर बधाई दी

436

शिमला, 2 मई। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कामना की है कि भगवान परशुराम का आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त होता रहे तथा हमेें चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श सदियों से लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सभी के बेहतर स्वास्थ्य, जीवन में ऊर्जा तथा खुशहाली की कामना की है।

ईद-उल-फितर पर बधाई दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here