शिमलाः दो नाबालिगों से दुष्‍कर्म, एक गर्भवती

262

शिमला, 6 सितंबर। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज किए गए हैं। दोनों ही मामलों में पीडि़त किशोरियों ने आरोपियों के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। इनमें से एक पीडि़ता गर्भवती पाई गई है। पुलिस ने पोक्‍सो एक्‍ट व आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालूगंज थाना के तहत एक नाबालिग ने पुलिस को बताया कि सचिन नामक युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच जब वह तबीयत खराब होने पर अस्पताल में गई तो डॉक्‍टरों ने उसे बताया कि वह गर्भवती है।
इसी तरह दूसरा मामला महिला पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। यहां नाबालिग ने पुलिस को बताया कि साहिल ठाकुर नामक युवक उसे जबरन शहर के एक होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दोनों पीडि़ताओं का मेडिकल करवाया गया है। वहीं आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here