मुख्यमंत्री ने पांच ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस को रवाना किया

793

शिमला, 5 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर से कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत महिंद्रा ग्रुप द्वारा प्रदान की गई पांच ऑक्सीजनयुक्त एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ठाकुर ने इस परोपकारी कार्य के लिए महिंद्रा ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उत्कृष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस मरीजों को राहत प्रदान करने के प्रदेश सरकार के प्रयासों में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस आईजीएमसी शिमला, किन्नौर, कण्डाघाट, जंजैहली और नुरपुर अस्तालों को प्रदान की जाएंगी। उन्होंने जिला कांगड़ा के देहरा में 500 एलपीएम पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए भी महिंद्रा गुु्रप का आभार व्यक्त किया, जिससे महामारी के इस कठिन समय में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, प्रेजिडेंट महिंद्रा ग्रुप के कार्यकारी सहायक यशवर्धन वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मंडी में आयोजित होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह, मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here