वीरभद्र सिंह के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

933

शिमला, 8 जुलाई। हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सम्मान में 8 जुलाई से 10 जुलाई, 2021 तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनका निधन आज प्रातः हो गया। इस अवधि के दौरान किसी प्रकार के सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं से संबधित विभागों के अतिरिक्त राज्य सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और स्वायत्त संस्थान 8 जुलाई, 2021 को बंद रहेंगे।

नहीं रहे हिमाचल की राजनीति के पुरोधा वीरभद्र सिंह

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here