“महाभारत” से सबका दिल जीतने को आ गए हरियाणवी सितारे केडी व स्वेता

1490

अनफ़िल्टर्ड बाए कोइनऐज ले के आए है नवीनतम हरियाणवी गीत “महाभारत”, जो की हरियाणवी सुपरस्टार के डी (कुलदीप कौशिक) और स्वेता चौहान द्वारा अभिनीत है। महाभारत उनके ही यूट्यूब चैनल और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
महाभारत प्रसिद्ध हरियाणवी गायकों मासूम शर्मा और मनीषा शर्मा ने गाया है और दीपेश गोयल द्वारा निर्देशित किया गया है।
महाभारत गीत एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसके माता-पिता को गुंडों ने मार डाला था और उस दु:खद हत्याकांड को देखने के बाद, वह लड़का हथियारों से डरता है। अब, उसकी प्रेमिका चाहती है कि वह बदला ले, जबकि वह नहीं चाहता क्योंकि इससे युद्ध होगा, जो महाभारत से कम नहीं होगा। हालांकि, अंत में, वह लड़की की बात मानता है और बदला लेता है।
महाभारत पर टिप्पणी करते हुए मासूम ने कहा, “मनीषा के साथ महाभारत की रिकॉर्डिंग शानदार और काफी मजेदार रही है। महाभारत एक भावनात्मक कहानी है लेकिन अगर आप इसका संगीत सुनते हैं, तो यह उत्साहित और ऊर्जा से भरपूर है। वीडियो को अच्छी तरह से फिल्माया भी गया है। के डी और स्वेता ने हमेशा की तरह शानदार काम किया और इसे जानदार बना दिया।”
मनीषा शर्मा ने आगे कहा, “महाभारत को हमने बहुत दिल से बनाया है, इसकी रिकॉर्डिंग से लेकर लिरिक्स तक, सबने बहुत ही अच्छा काम किया है। साथ ही के डी और श्वेता की जोड़ी ने निश्चित रूप से अपनी अद्भुत केमिस्ट्री के साथ गाने में और ऊर्जा भर दी है। मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे, और इस पर अपना प्यार बरसाएंगे जैसा कि उन्होंने हमारे अन्य गीतों के लिए किया था। ”

मासूम शर्मा, एक प्रसिद्ध हरियाणवी गायक और अभिनेता है, जिन्होंने ‘मन्ने के गल्ती क्री’ गीत के साथ संगीत उद्योग में कदम रखा, जबकि उनका एल्बम ‘जलवा हरियाणा’ उनकी पहली हिट थी। गायन के प्रति उनका जुनून तब शुरू हुआ जब वे अपने आस पास हो रहे प्रोग्राम में भजन और रागिनी गाते थे। मासूम शर्मा ने बाद में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संगीत का औपचारिक प्रशिक्षण लिया। उनके अन्य लोकप्रिय ट्रैक कोठे चक लक्करे, इंग्लिश मीडियम, जुतेईं की जोड़ी, लालाजी की चोरी, चलिया, खरबुजा, बाबा बन जागा और कुछ अन्य हैं।
मनीषा शर्मा एक गायिका, अभिनेत्री है, जिन्होंने मुख्य रूप से हरियाणवी संगीत वीडियो के लिए अपनी आवाज दी है। उनके अन्य सुपर हिट ट्रैक लैपटॉप, रामझोल, मेरे आला, काला रंग, दारूबज, त्राल्ला, मरोदी, पिधो, बदनाम गबरू और कुछ अन्य हैं। वह एमडी और रेणुका पंवार से गाने की प्रेरणा लेती है और साथ ही उन्हें नाचने और ट्रैवलिंग का भी शौक है।

विद्या बालन की शेरनी – जानें क्या-क्या खूबियां हैं फिल्म में, जो इसे सबसे अलग बनाती है?

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here