क्रिकेटर विकास मिश्रा और बॉक्सर दक्ष सिंह को सम्मानित करेगा केशवपुरम

1106

नई दिल्ली, 4 सितंबर। केशवपुरम में रविवार को क्रिकेटर विकास मिश्रा और बॉक्सर दक्ष सिंह को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान हेल्थ चेक कैम्प का भी आयोजन किया जाएगा।
सी-7 आरडब्लूए के अध्यक्ष हरी सिंह और महासचिव आर के गुलाटी ने बताया कि दोनों ही सितारे केशवपुरम के रहने वाले हैं। इन दोनों ने केशवपुरम के नाम को विश्व में रोशन किया है। केशवपुरम की जनता को अपने इन बेटों पर नाज है और वह इन्हें सम्मानित करना चाहती है। उन्होंने बताया कि विकास और दक्ष का सम्मान रविवार सुबह 10.30 बजे आरडब्ल्यूए के सी-7/216 स्थित कार्यालय में किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक से संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया।
मालूम हो कि केशवपुरम के सी-7 निवासी क्रिकेटर विकास मिश्रा अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य हैं। वहीं, सी-3 निवासी दक्ष सिंह ने इस साल आयोजित दुबई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

नीरज ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here