निर्विरोध चुनी गई सी-2 की आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी

83

नई दिल्ली, 30 मार्च। केशवपुरम के सी-2 ब्लॉक (रानी झांसी कुंज) की आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। चुनाव अधिकारी नवीन नागर ने कल 2024-25 की कार्यकारिणी की घोषणा की।
इसमें अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल सचदेवा, सचिव जयशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष जीके शर्मा और कार्यकारी सदस्य स्नेह प्रभा राठी निर्विरोध चुनी गई।
आरडब्ल्यूए के नवनियुक्त सचिव जय शंकर शर्मा ने बताया कि सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। शर्मा ने इसके लिए सभी का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसपर वे खरा उतरेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी का सहयोग उन्हें मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here