भाजपा सरकार के समय दायर केसों को वापस लेने की मांग

240

शिमला, 31 दिसंबर। देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा ने आज मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भाजपा सरकार के समय में दायर मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने आज यहां संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने साथ मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले।
रुमित सिंह मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को संगठन के मुद्दों से अवगत करवाया। ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को बताया कि संगठन की मुख्य मांग “सवर्ण आयोग” का गठन है और इसके साथ ही पिछली भाजपा सरकार में जो संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर राजनीति से प्रेरित जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर गहनता से विचार किया जाएगा और जल्द ही कुछ दिनों बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की जाएगी। जिसमें सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि उनके संगठन को नजरंदाज नही किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश से देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के अलग-अलग जिलों से पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

राज्यपाल व सीएम ने दी नववर्ष की शुभकामना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here