राज्यपाल व सीएम ने दी नववर्ष की शुभकामना

243

शिमला, 31 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्यवासियों को नववर्ष-2023 की शुभकामना दी।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन मंे खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा और हिमाचल प्रदेश विकास के सभी क्षेत्रों मंे प्रगति करेगा।
प्रदेशवासियों के नाम अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष-2023 उनके जीवन मंे खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण से वर्ष-2023 में हिमाचल प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

ज्योतिष शास्त्र पर लिखित पुस्तक का विमोचन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here