पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, छात्रों से हुए रू-ब-रू

302

शिमला, 18 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब वह सुबह 9 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुंच गए। ना सरकारी गाड़ी और ना ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम। रास्ते में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ बातचीत की और स्कूल जा रहे बच्चों से पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी थे।
सचिवालय पहुंचने के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की और उनके जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की फीडबैक ली।

आपदा प्रभावितों की मुआवजा राशि में वृद्धि की अधिसूचना जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here