सीएम ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर शोक व्यक्त किया

176

शिमला, 19 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खूब राम का आज शिमला जिले के रामपुर में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। खूब राम कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आनी क्षेत्र के विकास के लिए खूब राम का योगदान अतुलनीय है और क्षेत्र के लोग इसे सदैव याद रखेंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मदद…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here