आप की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा-कांग्रेस

386
file photo

शिमला, 26 अप्रैल। आम आदमी पार्टी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आप की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से भाजपा और कांग्रेस में बौखलाहट है। कांगड़ा के चंबी मैदान में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़ से दोनों पार्टियों के होश उड गए हैं। हिमाचल प्रदेश में आप की तेजी से मजबूत होती स्थिति को देखते हुए दोनों दलों के नेता बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का गुड गवर्नेंस मॉडल प्रदेश के मुखिया जयराम ठाकुर और उनके नेताओं को हजम नहीं हो रहा है जिसके चलते बौखलाहट में अब वे मर्यादा भूलकर बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की राजनीति के लिए तीसरा विकल्प नहीं बल्कि पहला विकल्प के रूप में उभर रही है। जिस तरह से अंग्रेजी वर्णमाला के एबीसी अल्फाबेट में भी ए का मतलब आम आदमी पार्टी है वहीं बी फॉर भाजपा और सी फॉर कांग्रेस है। यानी की आम आदमी पार्टी पहला विकल्प है उसके बाद भाजपा और कांग्रेस है।
गौरव शर्मा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता जो कभी कहते थे यहां केजरीवाल मॉडल नहीं चलेगा वो खुद उनके मॉडल की नकल रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल मॉडल से बिजली 200 यूनिट, पानी 20 हजार लीटर और बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा करवाई जा रही है। इस केजरीवाल मॉडल से जयराम हताश हो गए हैं और डर के मारे हिमाचल की जनता को बरगलाने के लिए बिजली 125 यूनिट, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी मुफ्त और महिलाओं का बस किराया आधा करने की घोषणा की है, जो केवल चुनावी घोषणा है। क्योंकि अब हिमाचल में जयराम सरकार के चार-पांच माह बचे हैं। इसलिए उन्हें अपनी राजनीति के यह महीने सही ढंग से निकालने चाहिए उसके बाद तो हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है जो प्रदेश के लोगों को बेहतर और स्मार्ट स्कूल बनाकर शिक्षा का स्तर सुधारेगी और दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल मॉडल बनाकर प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसलिए प्रदेश की जनता से आग्रह है कि वे भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बहिष्कार कर आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाएं।

जल्द मिल सकता है हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here