‘चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर SC का फैसला लोकतंत्र को मजबूत करने वाला’

94

शिमला, 21 फरवरी। हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता चमन राकेश आजटा ने चंडीगढ़ मेयर पद पर आम आदमी की जीत पर खुशी जाहिर की और कुलदीप कुमार उर्फ टीटा को मेयर बनने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया फैसला अति प्रशंसनीय था। आजटा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायलय का फैसला न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि भविष्य में भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई की  छोटे से चुनाव को जीतने के लिए भाजपा का ये हथकंडा लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली ने पूरे देश स्तब्ध कर दिया है। इससे ये साबित होता है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए साम दाम दंड भेद अपनाकर, सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरूपयोग करती है।

आजटा ने कहा कि लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में सर्वोच्च न्यायलय ने जो फैसला दिया है और साथ ही दोषी के खिलाफ भी धारा 340 के तहत कानूनी कार्यवाही करने के आदेशों से लोगों का न्याय प्रणाली पर विश्वास कायम रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here