राज्यपाल ने सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किए

665

शिमला, 16 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से नगर निगम शिमला के सफाई कर्मचारियों को कंबल वितरित किए। रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डा. साधना ठाकुर ने भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी समय-समय पर मानवता की सेवा में कई कार्य कर रही है और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंदों को 1100 कंबल वितरित किए गए हैं।
नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल, नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली, उपमहापौर शैलेन्द्र चौहान, पार्षद, अन्य अधिकारी और निगम के कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में प्रेस की भूमिका बहुत महत्वपूर्णः शर्मा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here